
उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य ईको सेंसटिव जोन में विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना था।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गोमुख से लेकर उत्तरकाशी तक घोषित भागीरथी ईको सेंसटिव जोन में चल रही गतिविधियों की निगरानी मॉनीटरिंग कमेटी द्वारा अनुमोदित व्यवस्था के तहत की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अलाउड, परमिटेड और रेगुलेटेड वर्गों को ध्यान में रखते हुए ही परियोजनाएं तैयार की जाएं।
बैठक में विभिन्न विभागों के 9 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परियोजनाओं में पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा। साथ ही ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जो पर्यावरण के अनुकूल हों और स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक साबित हों।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post