
उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज अपनी कर्मभूमि लैंसडाउन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परेड मैदान की मिट्टी माथे पर लगाकर मातृभूमि और कर्मभूमि को नमन किया। वही पर लैंसडाउन की पावन धरा पर पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का सैन्य अधिकारियों और जिला प्रशासन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गणेश जोशी ने यहां परेड मैदान की मिट्टी माथे पर लगाकर मातृभूमि और कर्मभूमि के प्रति आभार प्रकट किया।
गौरतलब है कि 13 नवंबर 1976 को उन्होंने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर से बतौर राइफलमैन सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था। वर्षों बाद उसी भूमि पर लौटकर मंत्री भावुक हो उठे और कहा कि यही स्थान उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
लैंसडाउन दौरे के दौरान गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल और पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत समेत कई अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post