
प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार 4 अक्टूबर 2025 को मुख्य कोषागार देहरादून प्रांगण में जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव अधिकारी यतिन शाह (उप कोषाधिकारी त्यूनी) तथा सहायक चुनाव अधिकारी करमपाल सिंह और सचिन कुमार को सौंपी गई थी।
बैठक में निर्वतमान जिलाध्यक्ष संदीप जोशी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए दिवाकर कोठारी और हिमांशु जैन के नाम प्रस्तावित हुए, किंतु हिमांशु जैन द्वारा नाम वापस लेने पर दिवाकर कोठारी निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर नवीन सती, जिला मंत्री पद पर प्रदीप ध्यानी तथा कोषाध्यक्ष पद पर शिवम मौर्य निर्विरोध चुने गए। चुनाव के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में संगठन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post