
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ से मैदान तक ठंड के तेवर लौट आए हैं। राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
वहीं ऊंचाई वाले इलाकों बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भूस्खलन या सड़क फिसलने का खतरा बना हुआ है।
सी.एस. तोमर, निदेशक, मौसम विभाग।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post