
चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन होने जा रही है। यात्रा की तैयारियों को लेकर ऋषिकेश में जिलाधिकारी सविन बंसल ने समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ट्रांजिट कैंप में 24 और आईएसबीटी पर 6 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि 30 मोबाइल टीमें यात्रियों का पंजीकरण करेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 7100 बेड चिन्हित किए गए हैं और 24×7 कंट्रोल रूम, मेडिकल टीमों व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही, यात्रियों के लिए निशुल्क चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम को 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, सड़कों के अधूरे कार्यों पर सख्ती दिखाते हुए पेयजल निगम की अनुमति निरस्त कर जल्द मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post