Tuesday, November 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ और बनचौरा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Crime Patrol by Crime Patrol
August 21, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
health centers
2
VIEWS

उत्तरकाशी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय के दिशा-निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एस. पोखरियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी, आईपीडी वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

डॉ. पोखरियाल ने चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कुछ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच भी की और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान चिकित्सालयों में उपलब्ध एंबुलेंस और अन्य आवश्यक संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया। एंबुलेंस सहित अन्य उपकरणों में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव की जरूरत को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें

Fire

उत्तरकाशी: मोरी के पवाणी गांव में आवासीय भवन में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

November 24, 2026
marriage

हरिद्वार: खानपुर विधायक का भव्य आयोजन, एक साथ 265 बेटियों के विवाह-निकाह

November 24, 2026
Forensic

विकासनगर के नशा मुक्ति केंद्र में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

November 24, 2026
CM

झनकईया मेले के बाद सितारगंज पहुंचे सीएम धामी, विवाह समारोह में दिया आशीर्वाद

November 24, 2026

बनचौरा में स्टाफ की तैनाती को लेकर दी जानकारी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा में जनमंच के धरने के दौरान मौजूद लोगों से भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों की तैनाती के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्टाफ की तैनाती के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र भेजा जा चुका है और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एचपीवी वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां दूर करने की अपील

इस दौरान डॉ. पी.एस. पोखरियाल ने आमजन को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एचपीवी वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं।

उन्होंने लोगों को इन भ्रांतियों से बचने और वैक्सीन के लाभ एवं महत्व को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसके तथ्य और प्रमाणिकता की जांच करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील की।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

Next Post

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ न मिलने पर जन संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी

Next Post
Morcha

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ न मिलने पर जन संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी

campaign

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल एवं आईईसी वैन अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचकर दी जाएगी योजना की जानकारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Uttarakhnad

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी

8 months ago
illegal construction

लंढोरा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रोकने की मांग

1 year ago
Puja

परमार्थ निकेतन में संत समागम, राष्ट्र और संस्कृति पर मंथन

6 months ago
Youth

कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बने युवा : रेखा आर्या

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • Скачать казино Вавада на Андроид: мобильное приложение для ставок
  • Беттинг Вавада: ставки на спорт и особенности платформы
  • उत्तरकाशी: मोरी के पवाणी गांव में आवासीय भवन में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Скачать казино Вавада на Андроид: мобильное приложение для ставок

November 24, 2026

Беттинг Вавада: ставки на спорт и особенности платформы

November 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol