Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल एवं आईईसी वैन अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचकर दी जाएगी योजना की जानकारी

Crime Patrol by Crime Patrol
August 21, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
campaign
1
VIEWS

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य सेवक सदन देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संचालित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत जिले में ग्रामीण उद्यमिता के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए 15 दिवसीय मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल एवं आईईसी वैन अभियान शुरू किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, दर्जाधारी राज्यमंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने संयुक्त रूप से आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान 21 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रचार वाहन जिले के सभी विकासखंडों और न्याय पंचायतों में पहुंचेगा तथा स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने के लिए जागरूक करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों और प्रतिभाओं का उपयोग कर युवाओं को अपने क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ने से रोजगार की तलाश में होने वाला पलायन भी निश्चित रूप से कम होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि विकसित देशों में स्वरोजगार को आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। इसी दिशा में सरकार भी स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर पैदा कर आत्मनिर्भर बन सकें।

इसे भी पढ़ें

Met

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

October 9, 2026
Dehradun

देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

October 9, 2026
Dinesh Arya

दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

October 9, 2026
street vendor

कुंभ मेला 2027 की विकास योजनाओं में शामिल होंगे स्ट्रीट वेंडर्स? संजय चोपड़ा ने उठाई मांग

October 9, 2026

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्री बधानी का संघर्ष और आत्मनिर्भरता महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणास्रोत है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-21-at-15.43.12-1.mp4

जिला पंचायत अध्यक्ष

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-21-at-15.43.12.mp4

दर्जाधारी राज्यमंत्री

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-21-at-15.43.13.mp4

स्वतंत्री बधानी

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ न मिलने पर जन संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी

Next Post

ढंडेरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या, दूसरा घायल

Next Post
Youth

ढंडेरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या, दूसरा घायल

tourist

फूलों की घाटी में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, रिकॉर्ड 22 हजार पर्यटकों ने किया दीदार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meeting

पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश

8 months ago
Care Hospital

केयर अस्पताल में प्रसब पीड़ा के दौरान महिला की मौत, परिजनों में आक्रोश

10 months ago
Hemkund Sahib

श्री हेमकुंट साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

12 months ago
Ganesh Joshi

टपकेश्वर मंदिर में तीन दिन में बना पुल, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की
  • देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
  • दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Met

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

October 9, 2026
Dehradun

देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

October 9, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol