
उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी वाले हिस्से के पास पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से एक बार फिर यातायात बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से गंगोत्री धाम आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही थम गई और यात्रियों व स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोकलेन मशीनों की मदद से बोल्डरों को हटाने का कार्य शुरू किया। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से अनावश्यक रूप से मार्ग पर न रुकने और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post