Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home दुर्घटना

तेज रफ्तार डंपर का कहर: छुट्टी पर घर आए ITBP जवान की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Krishna Kumar by Krishna Kumar
January 17, 2026
in दुर्घटना
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
तेज रफ्तार डंपर का कहर: छुट्टी पर घर आए ITBP जवान की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
6
VIEWS

सितारगंज (ऊधम सिंह नगर): उत्तराखंड के सितारगंज में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। खटीमा रोड पर ग्राम बघोंरा के पास एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार आईटीबीपी (ITBP) जवान और उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में देश सेवा में तैनात जवान शहीद हो गए, जबकि उनके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-17-at-12.45.47-PM.mp4

लेह-लद्दाख में तैनात थे जवान त्रिलोक

मृतक जवान त्रिलोक कुमार (पुत्र ओमप्रकाश), निवासी कैलाशपुरी सितारगंज, वर्तमान में लेह-लद्दाख में देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात थे। त्रिलोक कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। शुक्रवार शाम वह किसी निजी कार्य से अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर निकले थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही त्रिलोक और उनके पिता सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सितारगंज पहुँचाया।

इसे भी पढ़ें

Road

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! हरकी पैड़ी मार्ग पर धंसी सड़क, स्कूल बस बाल-बाल बची

September 10, 2026
Mussoorie

मसूरी में व्यू प्वाइंट से गिरा युवक, उपचार के दौरान मौत

September 4, 2026
Accident

चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल; SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

August 29, 2026
SDRF

भद्रकाली मोड़ पर दिल्ली जा रही बस पलटी, 60 यात्री थे सवार; स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

August 29, 2026

“शाम लगभग 7:00 बजे त्रिलोक सिंह और उनके पिता को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुँचने से पहले ही त्रिलोक सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। उनके पिता को गंभीर चोटें आई हैं, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।” – डॉ. रोहन, CHC सितारगंज

क्षेत्र में पसरा मातम और ग्रामीणों का आक्रोश

जवान की मौत की खबर फैलते ही पूरे सितारगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर भारी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खटीमा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

शहीद जवान त्रिलोक कुमार की असमय विदाई से हर आंख नम है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड की ऊंची छलांग: केंद्र ने दिया ‘लीडर’ का दर्जा, CM धामी ने जताई खुशी

Next Post

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी तेज: गढ़वाल कमिश्नर ऋषिकेश में लेंगे बड़ी समीक्षा बैठक, बनेगा मास्टर प्लान

Next Post
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी तेज: गढ़वाल कमिश्नर ऋषिकेश में लेंगे बड़ी समीक्षा बैठक, बनेगा मास्टर प्लान

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी तेज: गढ़वाल कमिश्नर ऋषिकेश में लेंगे बड़ी समीक्षा बैठक, बनेगा मास्टर प्लान

औली बचाओ मुहिम: -9 डिग्री की हाड़ कंपाने वाली ठंड में 72 घंटे से धरना जारी, अब अनशन की तैयारी

औली बचाओ मुहिम: -9 डिग्री की हाड़ कंपाने वाली ठंड में 72 घंटे से धरना जारी, अब अनशन की तैयारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Uttarakhand

उत्तराखंड में महक क्रांति: किसानों की आय बढ़ाने की सुगंधित पहल

9 months ago
AIIMS Rishikesh

विश्व अस्थमा दिवस 2026 : सही इनहेलर और जागरूकता की कमी बनी बड़ी चुनौती

4 months ago
Elephant

राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में होंगे 5 और बाघ शिफ्ट, वन्यजीव कॉरीडोर हुआ मजबूत

2 months ago
Doon police

दून पुलिस का तड़के सघन चेकिंग अभियान, 1782 वाहन जांचे

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीश रावत मामले पर गरिमा दसौनी का भाजपा पर हमला, बोलीं- चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय
  • अवैध मदरसों पर कार्रवाई के बीच यूकेडी का हमला, भाजपा-कांग्रेस को बताया एक जैसी पार्टी
  • चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 50 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Congress

हरीश रावत मामले पर गरिमा दसौनी का भाजपा पर हमला, बोलीं- चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय

September 14, 2026
UKD

अवैध मदरसों पर कार्रवाई के बीच यूकेडी का हमला, भाजपा-कांग्रेस को बताया एक जैसी पार्टी

September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol