देहरादून नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अपनी पसंद के विषय चुनने की आज़ादी मिलेगी।
सचिवालय में हुई राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रों को मल्टीपल एंट्री और एग्ज़िट विकल्प के साथ कौशल विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा और तकनीकी आधारित विषय पढ़ने का अवसर मिलेगा।

डॉ. रावत ने कहा कि पाठ्यक्रम में ईवी टेक्नोलॉजी, डाटा एनालिसिस, आईओटी जैसे आधुनिक विषयों के साथ-साथ योग, आयुष, कृषि और वानिकी जैसे पारंपरिक ज्ञान को भी शामिल किया जाएगा। सभी विभागों को नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post