काशीपुर। प्रधानमंत्री के रूप में Narendra Modi के जनसेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर काशीपुर स्थित गुरुद्वारा चैती गांव में विशेष शबद कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिख संगत के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए अरदास की गई। उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति और विकास के लिए भी प्रार्थना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे भारत की पहचान विश्व स्तर पर और मजबूत हुई है।
सिख संगत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री वाहेगुरु साहिब से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को निरंतर शक्ति, ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि विकसित भारत के संकल्प को और अधिक गति मिल सके।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक अरदास के साथ हुआ, जिसमें देश की समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Reported By; Arun sharma












Discussion about this post