कालाढूंगी के तहसील प्रांगण में प्रगतिशील भोजन माता संगठन के बैनर तले सैकड़ो भोजन माताओं ने धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम कालाढूंगी को ज्ञापन सोपा। धरना प्रदर्शन के दौरान भोजन माताओं ने वेतन बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा, भोजन माताओ को चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी घोषित करने एवं अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
भोजन माताओं ने कहा कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए, कार्यस्थल में हो रहे शोषण एवं उत्पीड़न रोकने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएं। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश भर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
तुलसी (भोजन माता)
मालती देवी (भोजन माता)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post