उत्तराखंड के पर्वतीय जिले चमोली में इन दिनों फूलों की घाटी से सटे जंगलो में आग लगी हुई है, जो कड़ी कोशिशों के बावजूद नियंत्रण में नहीं आ रही और आसपास की फूलघाटी जिसमें लगभग छह सौ विभिन्न फूलों की दुर्लभ प्रजातियां हैं खतरे में पड़ती भी नज़र आ रही है, जिसको लेकर विपक्ष राज्य सरकार को केंद्र सरकार व वायुसेना की सहायता लेने के लिए भी जोर डाल रहा है___
वही सत्ता दल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने इस विषय को गंभीर बताते हुए कहा कि वनअग्नि के प्रभाव को कम करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा वन विभाग को निर्देशित किया गया है__उन्होने कहा की बेमौसम घटनाओं से सरकार व वन विभाग दोनो चिंतित है, वही अग्नि को नियंत्रण करने के लिए निरंतर प्रयासरत भी है__जोशी ने कहा कि प्रदेश वन विभाग के पास उपयुक्त फोर्स मौजूद है और वन विभाग ऐसी घटनाओं के रोकथाम के लिए सजग भी है__वही आवश्यकता पडने पर वायुसेना व केंद्र से साहयता मांगनी पड़ी तो उस दिशा में भी कार्य किया जायेगा।
मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post