लालकुआं क्षेत्र में चालकों के शोषण और उत्पीड़न की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए वाहन चालक कल्याण समिति का गठन किया जा रहा है। चालकों का आरोप है कि उनसे लंबे घंटे काम कराया जाता है, उचित वेतन नहीं मिलता और दुर्घटनाओं के समय वाहन मालिक जिम्मेदारी से बचते हैं।
समिति की पहली बैठक 13 सितंबर (शनिवार) शाम 4 बजे इमलीघाट मैदान, लालकुआं में होगी। समिति के संयोजक हुकम सिंह कोरंगा और परवीन सिंह ने बताया कि यह संगठन चालकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगा।
इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी से मुलाकात कर उन्हें संरक्षक बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर स्तर पर चालकों की लड़ाई में साथ रहेंगे और अपील की कि सभी चालक इस ऐतिहासिक बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हों।
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post