गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाना रहा।
कृषि विभाग के तत्वावधान में जिले के सभी विकासखंडों में किसान दिवस का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विभिन्न विकासखंडों में दिखाया गया। भटवाड़ी, डुंडा, नौगांव, मोरी, चिन्यालीसौड़ और पुरोला सहित सभी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किसान दिवस मनाया गया।

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार किसानों के विकास और हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नई पद्धतियों, सरकारी योजनाओं और फसल बीमा जैसी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया। जंगली जानवरों की समस्या के समाधान, एकीकृत खेती को बढ़ावा देने और युवा किसानों को आगे आने के लिए भी प्रेरित किया गया।
मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post