– हालही में प्रदेश भाजपा का साथ छोड़ चुके कुछ नेताओं द्वारा कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जाहिर किया है कि उनके सम्पर्क में और भी भाजपा के बड़े नेता है जो कांग्रेस को अपनाना चाहते है__वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर तंज कस्ते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर होती अंधरूनी कलह के चलते खुद के नेताओं को कांग्रेस संभाल नही पा रही है_प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस को डूबता जहाज़ सम्बोधित करते हुए कहा कि उस डूबते जहाज़ में कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता सवार नही होना चाहेगा__उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी निचले स्तर पर पहुंच चुकी है जिसके चलते कांग्रेस का कोई भविष्य दिखाई नही दे रहा है__कुंदन परिहार ने हिदायत देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी को पहले अपनी आंतरिक कलह को दूर करना चाहिए और भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करने जैसे सपनो को देखने से दूर भी रहना चाहिये।
कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post