हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।मेला प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। कुंभ-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने सड़कों, चौराहों और पार्किंग व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की मुहिम तेज कर दी है। मेलाधिकारी सोनिका ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। हर की पौड़ी, कांवड़ पटरी मार्ग, बहरादराबाद और बाईपास समेत कई क्षेत्रों का जायजा लिया गया।
सफाई, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मेलाधिकारी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संग्रहालय का भी निरीक्षण किया और कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को वहां आकर्षित करने की बात कही।
सोनिका (कुंभ मेलाधिकारी)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post