
देहरादून में शुक्रवार को क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया के तीसरे संस्करण की शुरुआत हुई। फेस्टिवल का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्मकार केतन मेहता, फेस्टिवल चेयरमैन एवं पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, फेस्टिवल डायरेक्टर आलोक लाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि ऐसे मंच अपराध, न्याय और सामाजिक उत्तरदायित्व पर गंभीर चिंतन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नशा और साइबर अपराध को वर्तमान की बड़ी चुनौतियाँ बताते हुए समाज में एंटी-क्राइम वातावरण बनाने पर जोर दिया।
फेस्टिवल के पहले दिन चर्चित सत्र “मिर्च मसाला टू मांझी” में निर्देशक केतन मेहता ने सिनेमा में अपराध और मानवीय संघर्ष की प्रस्तुति पर विचार साझा किए। इसके अलावा पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों ने देश में अपराध की जमीनी हकीकत पर संवाद किया।
दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसाइटी द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय फेस्टिवल महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा, डीपफेक और अपराध साहित्य जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post