देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बीमित ऋण पर क्लेम मिलने के बावजूद बुजुर्ग विधवा कमलेश व उनकी असहाय पुत्री प्रीति को अतिरिक्त रकम जमा कराने और संपत्ति जब्त करने की धमकी देने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के हस्तक्षेप के बाद बैंक की ₹3.30 लाख की आरसी काटी गई, जिसके दबाव में बैंक ने 24 घंटे के भीतर ₹3.30 लाख का चेक नामिनी पुत्री प्रीति को जारी कर दिया।

जांच में स्पष्ट हुआ कि ऋण बीमा क्लेम जून 2025 में बैंक को प्राप्त हो चुका था, इसके बावजूद पीड़ित परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी नागरिक के साथ वित्तीय संस्थानों की मनमानी व अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post