Sunday, September 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में बिजली लाइनों के भूमिगत कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

यूपीसीएल के लॉट-1 के अंतर्गत पांच कार्यों में से तीन कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं, जिनमें रायपुर कर्जन रोड, कैनाल रोड और मॉडर्न कॉलोनी से धर्मपुर चौक तक केबल भूमिगत करने के कार्य शामिल हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 6, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

DM सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय परियोजना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें यूपीसीएल और पिटकुल द्वारा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने से जुड़े 13 प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में चल रहे कार्यों को तय मानकों के अनुरूप जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया, जबकि नए प्रस्तावों को सशर्त स्वीकृति दी गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पहले से स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। इसके लिए पर्याप्त संसाधन लगाकर डबल शिफ्ट में दिन-रात काम करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने कार्य पूरे होने के बाद ही नए प्रस्तावों को अंतिम अनुमति दी जाएगी। जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां थर्ड पार्टी निरीक्षण के बाद लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कर सड़कों का पुनः ब्लैकटॉप सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यूपीसीएल के लॉट-1 के अंतर्गत पांच कार्यों में से तीन कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं, जिनमें रायपुर कर्जन रोड, कैनाल रोड और मॉडर्न कॉलोनी से धर्मपुर चौक तक केबल भूमिगत करने के कार्य शामिल हैं। वहीं दो नए प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार लॉट-2 में कांवली रोड और सहारनपुर रोड पर कार्य जारी है, जबकि तीन नए प्रस्तावों पर विचार किया गया।

लॉट-3 के तहत रखे गए तीन प्रस्तावों में से बद्रीपुर रोड के एक कार्य को सशर्त स्वीकृति दी गई, जबकि तकनीकी आख्या के अभाव में पिटकुल के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनुमति से अधिक सड़क कटिंग, अधूरी खुदाई छोड़ने या सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि रात में खोदे गए गड्ढों को सुबह तक भरना अनिवार्य होगा, साथ ही हर साइट पर बैरिकेडिंग और साइनबोर्ड लगाना जरूरी होगा।

इसे भी पढ़ें

CM Dhami

1400 से अधिक विद्यार्थियों से सीएम धामी ने किया संवाद, बोले- युवाओं के सपने ही बनाएंगे विकसित उत्तराखंड

September 19, 2026
crocodile

भूरनी खतीरपुर में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 19, 2026
Sanskritik Mahotsav

बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को मिला मंच

September 19, 2026
Complaint

पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर, सीएम धामी पर कथित आपत्तिजनक बयान का आरोप

September 19, 2026

उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्माण कार्यों में देरी या अव्यवस्था के कारण आम जनता को परेशानी होती है, तो संबंधित विभागों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी एजेंसियों को पर्याप्त मैनपावर और मशीनरी लगाकर तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

यह बैठक शहर में बेहतर विद्युत व्यवस्था और सुरक्षित बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में व्यवस्थित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

परमार्थ निकेतन में संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक विस्तार पर मंथन

Next Post

नशे के खिलाफ सख्त अभियान: जागरूकता से लेकर कड़ी कार्रवाई तक प्रशासन सक्रिय

Next Post
Meeting

नशे के खिलाफ सख्त अभियान: जागरूकता से लेकर कड़ी कार्रवाई तक प्रशासन सक्रिय

Nursing

हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मिडवाइव्स डे

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Farmer's Day

लक्सर में किसान दिवस आयोजित, आवारा पशुओं पर उठी आवाज

7 months ago
CM Dhami

चारधाम यात्रा पर सीएम धामी सख्त, बोले- ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ हो मूल मंत्र

4 months ago
Kundan Parihar

उत्तराखंड में बीजेपी संगठन में उत्साह, पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारी

6 months ago
Meeting

चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज, टेबल टॉप एक्सरसाइज में परखी व्यवस्थाएं

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 1400 से अधिक विद्यार्थियों से सीएम धामी ने किया संवाद, बोले- युवाओं के सपने ही बनाएंगे विकसित उत्तराखंड
  • 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, देहरादून में 249 नियुक्तियां
  • भूरनी खतीरपुर में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

CM Dhami

1400 से अधिक विद्यार्थियों से सीएम धामी ने किया संवाद, बोले- युवाओं के सपने ही बनाएंगे विकसित उत्तराखंड

September 19, 2026
Appointment letters

20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, देहरादून में 249 नियुक्तियां

September 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol