देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर राज्य सरकार द्वारा जारी 12 वर्ष सेवा से जुड़े ऐतिहासिक आदेश पर धन्यवाद व्यक्त किया। लंबे समय से समान कार्य–समान वेतन की मांग कर रहे उपनल कार्मिकों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत लेकर आया है।
मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिन उपनल कार्मिकों ने 12 वर्ष या अधिक की निरंतर सेवा पूरी कर ली है, उन्हें समान कार्य–समान वेतन सिद्धांत के आधार पर वेतनमान का न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ता दिया जाएगा। वहीं अन्य उपनल कर्मियों को भी चरणबद्ध रूप से यह लाभ प्रदान किया जाएगा।
उपनल कर्मचारी महासंघ ने इस निर्णय को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार और मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया। मंत्री जोशी ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में निरंतर कार्य जारी रहेगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post