अंतर्राष्ट्रीय लेखक दिवस के अवसर पर थानो (देहरादून) स्थित लेखक गाँव में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में भारत सहित 65 से अधिक देशों के साहित्यकार एक मंच से जुड़े। 26 वरिष्ठ लेखकों को ‘लेखक सम्मान’ तथा 30 प्रकाशित बाल रचनाकारों को ‘नवोदित लेखक सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की। उन्होंने कहा कि लेखक समाज का सजग द्रष्टा होता है और लेखक गाँव रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान करेगा। मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह ‘मैती’ ने साहित्य को मानवीय मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का वाहक बताते हुए लेखक गाँव की पहल की सराहना की।

समारोह में काव्य-पाठ, साहित्यिक संवाद और वैश्विक हिंदी पर विचार-विमर्श हुआ। देश-विदेश से जुड़े प्रवासी साहित्यकारों ने ऑनलाइन सहभागिता की। कार्यक्रम ने हिंदी साहित्य के वैश्विक संवाद को मजबूत करने और नवोदित लेखकों को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया।
Reported By: Nitin Kaithwas












Discussion about this post