पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे चिकित्सकों का वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के नेतृत्व में गरिमामय समारोह में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश चंद्र गड़कोटी, डॉ. अमित सुकोटी, डॉ. धीरज राज, डॉ. मोनिका सम्मल, डॉ. अविनाश और डॉ. मोहित टम्टा को शॉल व पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सालय में आधुनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, ईएनटी, अस्थि रोग और रेडियोलॉजी की उन्नत सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना बड़ी उपलब्धि है। इससे मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल रहा है।
संजय पाण्डे ने चिकित्सकों को मानवता का सच्चा सेवक बताते हुए कहा कि उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भविष्य में भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने की घोषणा की।
Reported By: Pawan Kashyap












Discussion about this post