
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारी बरसात एवं आपदा से सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के दौरान बीकेटीसी के विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क आवास व्यवस्था हेतु निर्देश दिये है धराली ( उत्तरकाशी) अति वृष्टि आपदा तथा श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में बारिश से लगातार सड़क मार्ग के अवरूद्ध होने के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा तथा सहायता हेतु बीकेटीसी ने यह निर्णय लिया है।
वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में हो रही निरन्तर बरसात के दृष्टिगत बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति अधिकारियों/कर्मचारियो को अपने कार्यस्थल पर कार्यरत रहने के भी निर्देश जारी हुए है।
अधिकारिक आदेश में कहा गया है कि बीकेटीसी कर्मचारी तीर्थयात्रियों की यथा संभव मदद करें।किसी भी आपात स्थिति की सूचना से सक्षम अधिकारी को अवगत कराये और बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अपना कार्यस्थल न छोड़े।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post