
स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में मानकों और व्यवस्थाओं की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया। एसीएमओ डॉ. रमेश कुँवर के नेतृत्व में टीम ने कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश अस्पतालों में उन डॉक्टरों की अनुपस्थिति सामने आई, जिनके नाम अस्पतालों के रिकॉर्ड में दर्ज थे।
निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में अनियमितताएं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील कर दिए। वहीं, अस्पताल संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. रमेश कुँवर ने बताया कि जांच में कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टरों के नाम दर्ज मिले, जो अस्पताल से काफी दूरी पर रहते हैं और निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पतालों में निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निजी अस्पतालों में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
डॉ. रमेश कुँवर, एसीएमओ हरिद्वार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post