चारधाम यात्रा 2026 के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं, यात्रा मार्गों और ट्रांजिट कैंपों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है__लगभग 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेंगे__प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी सेवाएं देंगे। यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं__डॉक्टरों को हाई एल्टीट्यूड चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है_महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड, डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है___उन्होंने कहा कि इन सुदृढ़ व्यवस्थाओं से देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
डॉ० सुनीता टम्टा, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post