देहरादून में चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वसंत विहार स्थित Muscle Factory Gym में हेल्थ और फिटनेस जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिटनेस एक्सपर्ट व मोटिवेशनल स्पीकर तेजिंदर सिंह बॉबी शामिल हुए।
इस अवसर पर तेजिंदर सिंह बॉबी ने कहा, “ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो।” उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, नशे से दूरी और विशेषज्ञ की सही सलाह लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल बाहरी रूप-रंग नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है, जो शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाती है।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के डायरेक्टर आस्तीक थपलियाल सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
तेजिंदर सिंह बॉबी, संस्थापक चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन
आस्तीक थपलियाल, डारेक्टर चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post