इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में 4604 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा मिलेगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं, टीबी मरीजों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए विशेष परामर्श भी उपलब्ध होगा।
बैठक में तय हुआ कि—
प्रत्येक शिविर में वृहद रक्तदान कैंप होंगे और उनकी निगरानी के लिए फोटोग्राफी व रिपोर्ट अनिवार्य होगी।
मेडिकल कॉलेज स्तर पर विशेष रक्तदान शिविर आयोजित होंगे, जिनमें छात्र और चिकित्सक सक्रिय भाग लेंगे।
जिला अस्पतालों में हेल्थ डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां मरीजों को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करेगा।
हृदय रोग, मधुमेह, प्रसूति, बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों के लिए विशेषज्ञ शिविर आयोजित होंगे।
निजी मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों, अन्य विभागों और फूड-ड्रग कंट्रोलर को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और समाज का हर वर्ग इस अभियान से लाभान्वित हो।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
Reported By: Arunj Sharma












Discussion about this post