Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रामनगर में भारी डंपरों की आवाजाही पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 2 सप्ताह में मांगा जवाब

Crime Patrol by Crime Patrol
August 20, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Highcourt
2
VIEWS

रामनगर के जस्सागांजा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी डंपरों की आवाजाही और जर्जर सड़कों से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि तीन साल पहले आरटीओ की ओर से दिए गए सुझावों पर अब तक अमल क्यों नहीं किया गया और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने दो सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है।

रामनगर निवासी राजेंद्र सिंह और अन्य की ओर से वर्ष 2023 में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि रामनगर के जस्सागांजा समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों और स्कूलों तक आने-जाने वाली सड़कों पर भारी-भरकम डंपरों की लगातार आवाजाही से लोगों की सुरक्षा खतरे में है। इन मार्गों पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। याचिका में एक छात्रा की मौत समेत कई दुर्घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है।

याचिका पर पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने संबंधित क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हल्द्वानी के आरटीओ की ओर से कोर्ट को रिपोर्ट दी गई थी, जिसमें वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और सुरक्षा के जरूरी उपाय किए जाने का सुझाव दिया गया था।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि आरटीओ की रिपोर्ट और कोर्ट के निर्देशों के बावजूद करीब तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। खनन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार नहीं किया गया है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
Agniveer recruitment

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

October 3, 2026
BJP

देहरादून पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, 2027 चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों संग की बैठक

October 3, 2026

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से स्पष्ट रूप से जानकारी मांगी है कि आरटीओ के सुझावों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वर्तमान में कौन-कौन से उपाय किए जा रहे हैं। अब मामले की अगली सुनवाई में राज्य सरकार को अपना जवाब कोर्ट के समक्ष पेश करना होगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-20-at-11.19.39.mp4

दुष्यंत मैनाली, अधिवक्ता हाईकोर्ट

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

उत्तराखंड चुनाव से पहले युवाओं और महिलाओं पर बढ़ा सियासी फोकस, कांग्रेस-भाजपा ने गिनाई अपनी रणनीति

Next Post

देहरादून में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने IFS प्रशिक्षुओं को किया संबोधित, कहा- ‘राष्ट्र प्रथम’

Next Post
CP Radhakrishna

देहरादून में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने IFS प्रशिक्षुओं को किया संबोधित, कहा- ‘राष्ट्र प्रथम’

Meeting

देहरादून में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर 14वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक शुरू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Politics

एलिवेटेड रोड विवाद: कांग्रेस के आरोप, भाजपा का पलटवार

1 year ago
Elephant

कॉर्बेट में हाथियों की गणना शुरू, 150 से अधिक वनकर्मी जुटे

4 months ago
Somnath

सोमनाथ और भारत की अजेय भावना!

5 months ago
Badrinath-Kedarnath

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ धामों में होगी विशेष आराधना

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प
  • उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol