स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में आयोजित ‘हिमोत्सव-2026’ के तीसरे दिन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 240 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
गुरुवार सुबह 11 बजे आदि-कैलाश सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. अशोक देवराड़ी, महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेंद्र चौहान एवं कुलचिव कमांडर वेंकेटेश्वर चल्ला (सेनि.) मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को वैल्यू बेस्ड एजुकेशन के साथ उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए नई पीढ़ी को मानवीय मूल्यों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस अवसर पर हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एचआईएमएस) को इंटर स्कूल स्पोर्ट्स में बेस्ट कॉलेज चुना गया, जिसकी ट्रॉफी डीन डॉ. ए. शरीफ ने ग्रहण की। स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र कार्तिक को छात्र वर्ग में तथा हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा सोनाली को छात्रा वर्ग में बेस्ट एथलीट चुना गया।
इस अवसर पर डॉ.प्रकाश केशवया सहित विभिन्न कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा मधोक ने किया।
सम्मानित छात्र-छात्राओं का विवरण
एकेडमिक अवॉर्ड : 166 छात्र-छात्राएं
डिप्लोमा अवॉर्ड : 25 छात्र-छात्राएं
स्पोर्ट्स अवॉर्ड : 4 छात्र-छात्राएं
फाइन आर्ट्स एवं लिटरेरी अवॉर्ड : 35 छात्र-छात्राएं
स्कॉलरशिप : 10 छात्र-छात्राएं (प्रत्येक को 20 हजार रुपए)
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post