
मोरी, उत्तरकाशी में प्रधान संगठन मोरी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें कैलाश डिमरी को अध्यक्ष चुना गया। मंगलवार को मोरी ब्लॉक के बीडीसी हॉल में नवनियुक्त प्रधानों की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में मूर्ति सिंह राणा को सचिव और महेंद्री पंवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में लगभग 45 गांवों के प्रधान उपस्थित रहे। अध्यक्ष संगठन ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
Reportyed By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post