
कोटद्वार में मोहम्मद दीपक नाम से चर्चा में आए एक जिम ट्रेनर के विरोध में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता एकत्रित होकर कोटद्वार कूच की तैयारी करने लगे। सूचना मिलते ही इंद्रमणि बडोनी चौक पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका तो उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
पुलिस की समझाइश के बावजूद जब कार्यकर्ता नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने उग्र बयान देते हुए जिम ट्रेनर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सीओ ने बताया कि कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है। कोटद्वार में किसी भी प्रकार का तनाव न फैले, इसलिए एहतियातन उन्हें रोका गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Reported By: Crime Petrol














Discussion about this post