शीशम झाड़ी स्थित ज्ञान करतार आश्रम के श्री कात्यायनी मंदिर में होली का पर्व भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थापक गुरविंदर सलूजा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में फूलों और रंगों की होली ने सभी श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया।
नगर के सुप्रसिद्ध गायक श्याम बिरला ने राधा-कृष्ण आधारित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। “आज बिरज में होली रे रसिया” जैसे भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। वहीं गायक हरि कृष्ण गावड़ी ने भी श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुसुम कंडवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को संस्कृति के संरक्षण का माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद व पारंपरिक व्यंजनों के साथ उत्सव का समापन हुआ।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post