हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
यह बस सुबह साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से पहले नेहवा पहुंची और उसके बाद मीनस-क्वानू- हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। बस में तीस से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।
मीनस-क्वानू- हरिपुर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में कई पलटे खाने के बाद सीधे खड्ड में जा गिरी।
स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर जुटे हैं। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
सीएम धामी ऑन बस दुर्घटना
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा

बस दुर्घटना अपडेट:- घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक सहित कुल 04 लोगों की मृत्यु हो गयी है।
मृतकों का विवरण:-
1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम – क्यारला नेरवा (HP)
2- रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)
3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (HP)
4- दिनेश कुमार s/o श्री मोहन सिंह उम्र 54 वर्ष ग्राम चोपाल , शिमला (बस चालक)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post