उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गैरसैण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा, साथ ही वहां एयरपोर्ट का निर्माण कर उसे एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
गणेश गोदियाल ने कहा कि कुछ लोग यह तर्क देते हैं कि गैरसैण में आधारभूत सुविधाओं का अभाव है, जबकि कांग्रेस शासनकाल में वहां सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजधानी बनने के बाद वहां एयरपोर्ट निर्माण की पूरी संभावना है। इस संबंध में उन्होंने पायलट से बातचीत कर यह भी जाना कि 180 सीटों वाले विमान के लिए कितनी लंबाई का रनवे आवश्यक होता है, और दुधातोली में इसके लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post