अंकिता प्रकरण को लेकर प्रस्तावित 8 फरवरी की महापंचायत को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस महापंचायत के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल, उनके साथ जुड़े लाइक माइंडेड कर्मचारी संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो दौर की बैठकें हुईं, जिनमें महापंचायत के उद्देश्य और इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
हरीश रावत ने कहा कि कमला पंत, रवि चोपड़ा सहित अन्य प्रमुख लोगों से बातचीत के बाद यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 8 तारीख की महापंचायत में पूरे जोश और मजबूती के साथ भाग लिया जाएगा। उन्होंने राज्य की जनता और सभी संगठनों से अपील की कि वे इस महापंचायत का पूरा समर्थन करें और न्याय की इस लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
हरीश रावत ,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड
समर भंडारी, सीपीआई राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य
इंद्रेश मैखुरी, राज्य सचिव भाकपा माले
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post