देहरादून में आयोजित विरासत मेले में इस बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना। स्टाल पर स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर, वीडियो और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक ढंग से दी गई। युवा वर्ग ने स्टाल को लेकर उत्साह दिखाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सेल्फी ली।
आगंतुकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह स्टाल जन-जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम बनकर राज्य सरकार की उपलब्धियों और प्रयासों को जनता तक पहुंचाने में सफल रहा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post