पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड, सुनील कुमार मीणा ने जीआरपी मुख्यालय, हरिद्वार में अधिकारियों और कर्मियों का सम्मेलन आयोजित कर अपराध और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।
सम्मेलन में थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। इसमें सीमावर्ती जीआरपी के साथ समन्वय स्थापित कर गोष्ठी आयोजित करने, पोर्टल लॉगिन और अद्यतन रखने, 60 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण, आरपीएफ के साथ समन्वय कर ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी बढ़ाने, अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु फिंगरप्रिंट मिलान, रेलवे ट्रैक की नियमित चेकिंग और आगामी अर्द्ध कुम्भ मेला-2027 की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने जैसे निर्देश शामिल थे।
इसके अलावा महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट, चोरी, लूट, चेन स्नैचिंग, जहरखुरानी आदि घटनाओं का समयबद्ध अनावरण, ई-सम्मन का प्रयोग, उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक की ड्यूटी और निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को पुलिस एप, गौरा शक्ति एप और हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार के साथ जीआरपी के लम्बित प्रस्तावों पर प्रभावी पैरवी करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
सम्मेलन में तृप्ति भट्ट, स्वप्निल मुयाल, बिपिन चन्द पाठक, राजीव चौहान, रचना देवरानी और सतपाल सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post