आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य अब पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आपदा के बाद जिन रास्तों को नुकसान पहुंचा था, उन्हें चालू कर दिया गया है। वहीं, जिन स्थानों पर बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता थी, उनके लिए एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।
सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। इसकी क्रॉस-जांच के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर से सड़कों की स्थिति की समीक्षा करें। अगर किसी जनपद में कोई सड़क छूट गई है या अतिरिक्त कार्य की आवश्यकता है, तो विभाग तुरंत उस पर भी काम करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन अधिकारियों ने निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पंकज कुमार पांडेय,पीडब्ल्यूडी सचिव
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post