
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत लाइन परियोजनाओं से प्रभावित सड़कों का सुधारीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से आर्यनगर वार्ड, सालावाला और दून विहार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें
गणेश जोशी ने कहा कि मानसून का मौसम निकट है और ऐसे समय में खराब सड़कों के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से सड़क मरम्मत और पुनर्स्थापन के कार्यों को पूरा करें।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सड़क सुधारीकरण की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी मंत्री को दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post