स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में जापान के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय का दौरा कर प्रबंधन से मुलाकात की। बैठक में जापान में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों को अगले स्तर तक ले जाने पर चर्चा हुई, जिससे विदेशों में करियर की संभावनाएं तलाश रहे उत्तराखंड के छात्रों को लाभ मिलेगा।
इस दौरे का आयोजन विश्वविद्यालय के स्किल डेवलपमेंट पार्टनर लर्ननेट स्किल्स के सहयोग से किया गया। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार देवराड़ी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं के लिए वैश्विक करियर अवसरों पर विचार साझा किए।
भविष्य की योजना के तहत एसआरएचयू लर्ननेट स्किल्स के साथ मिलकर ओवरसीज ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिवीजन स्थापित करेगा, जिससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (TITP) और स्पेसिफाइड स्किल्ड वर्कर (SSW) योजनाओं के तहत उत्तराखंड के युवाओं के लिए अधिक इंटर्नशिप और रोजगार अवसर दिए जाएंगे।
डॉ. देवराड़ी ने कहा कि विश्वविद्यालय का मिशन छात्रों को केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन की दिशा भी देना है, और यह सहयोग उन्हें वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने में मार्गदर्शन करेगा।
जापानी प्रतिनिधिमंडल में यूटो तनेदा, लेन्हु क्विन, नात्सुको तानाका, जुंकी अरिकाडो, युइची इदे, यासुको यामामोटो और किनूयो सुगा शामिल थे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post