
स्वच्छता ही सेवा मिशन 2025 के अंतर्गत भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( आईटीबीपी) तथा श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )कर्मचारियों ने श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में आज वृहत्त स्वच्छता अभियान चलाया।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि आज जोशीमठ स्थित प्रथम वाहिनी आईटीबीपी के जवानों तथा अधिकारियों ने श्री नृसिंह मंदिर पहुंच कर पहले भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किये तत्पश्चात बीकेटीसी कर्मचारियों के साथ श्री नृसिंह मंदिर के परिसर, सहित मंदिर की दीवारों पर रस्सी के सहारे जाकर सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर आईटीबीपी बीपी प्रथम वाहिनी के अधिकारी तथा जवान सहित बीकेटीसी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण , प्रबंधक भूपेंद्र राणा,पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post