उत्तर भारत के प्रसिद्ध चैती मेला में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। काशीपुर की गलियां भक्तिमय माहौल से सराबोर हैं, जहां मां माँ बालसुंदरी का डोला नगर मंदिर से निकलकर विधिवत चैती मंदिर में विराजमान हो चुका है।
अष्टमी की मध्य रात्रि को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जयकारों के साथ डोला यात्रा निकाली गई। सुबह कपाट खुलते ही भक्तों ने दर्शन और पूजा-अर्चना शुरू कर दी, जो लगातार जारी है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, मां बालसुंदरी चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर चैती मंदिर में विराजमान होती हैं और 31 मार्च तक श्रद्धालुओं को दर्शन देती हैं। इसके बाद डोला पुनः नगर मंदिर लौटता है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे भक्तों को सुगमता से दर्शन मिल सकें।
विकास पांडा…… मुखिया पांडिया
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post