उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सेलाकुई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद कैटामाइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।
एसटीएफ के अनुसार दोनों आरोपी स्कूटी की डिक्की में कैटामाइन छिपाकर उसकी सप्लाई के लिए जा रहे थे। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक ने बरामद पदार्थ की पहचान कैटामाइन के रूप में की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार, निवासी सेलाकुई और अंकित तिवारी, निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेलाकुई के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22(सी)/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसटीएफ ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार से संबंधित कोई जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
अजय सिंह SSP STF उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post