हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ को लेकर तेज कर दी हैं.. सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कुंभ को लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई… इसमें सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कुंभ से पहले सभी विभाग अपने-अपने काम को वक्त पर पूरा कर दें.. इसके लिए 31 अक्टूबर की डेडलाइन तय की गई है।
मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सचिवालय में हुई कुंभ की बैठक में कई महत्वपूर्ण विश्व पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अधिकारियों को कुंभ के दौरान कोआर्डिनेशन से काम करने के निर्देश दिए हैं.. इसके साथ ही कुंभ के सभी कामों को 31 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए कहा गया है.. उन्होंने बताया कि कुंभ हमारी आस्था का केंद्र है इसलिए वहां हर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है.. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हर व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विनय शंकर पांडे, सचिव मुख्यमंत्री
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post