
उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारिता और महिला पत्रकारों की सहभागिता पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों ने भाग लिय। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि वैद्य कुलम की संचालिका डॉ मेघा बहुगुणा व देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ नेहा चोकसी ने की।
इस दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। वह परिवार के साथ अपने काम को भी बखूबी तरीके से कर रही है। आज उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी है।
कार्यक्रम के दौरान वैद्य मेघा बहुगुणा ने कहा कि पत्रकारिता बहुत ही चुनौती वाला फील्ड है। इस क्षेत्र में महिलाओ का आना और भी चुनौती वाला हो जाता है। उन्हें अपने परिवार और काम को जारी रखना मुश्किल होता है। महिलाएं हर चुनौती को लेने के लिए तैयार रहती है।
डॉ नेहा चोकसी ने कहा कि महिला अपने काम को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ईमानदारी से करती है। अगर पत्रकारिता में आ जाती है तो लोगो का विश्वास ज्यादा बढ़ेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिला पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post