जैसे-जैसे मिशन 2027 को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा, सपा हो या बसपा उत्तराखंड क्रांति दल सभी दलों के नेता अपने-अपने पार्टी 2027 में अपनी जीत का दावा करने में लगे हैं वही अब बिहार प्रदेश के बाद लोक जनशक्ति पार्टी भी उत्तराखण्ड में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं आज लोजपा उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे पर जसपुर विधानसभा पहुंचे जहां लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर का फूल मालाये पहनाकर जोरदार स्वागत किया।कार्यकर्ताओं से परिचय कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि देहरादून में प्रदेश के जिलाध्यक्षों के नामो की घोषणा कर दी गई थी लेकिन जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान का नियुक्ति पत्र नहीं मिला था जो आज सौंपा गया। कहा कि इस बार उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी पार्टी अधिकांश सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने का प्रयास करेंगे। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती पर विशेष बल दिया।
विशाल ठाकुर ( प्रदेश अध्यक्ष लोजपा उत्तराखंड)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post