
मां मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड और उड़न खटोला मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सड़क और फुटपाथ पर दुकानें न लगाई जाएं। जो दुकानें संचालित हो रही हैं, उन्हें नाली के अंदर सीमित रखा जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उड़न खटोला मार्ग पर विशेष ध्यान देते हुए प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि टिकट घर के आसपास किसी भी प्रकार की दुकान संचालित न हो। मौके पर कुछ दुकानों को हटाया भी गया और चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित संस्था और ठेकेदार को कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post