
दीपावली के बाद सरोवर नगरी नैनीताल में अचानक पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटक दिल्ली की प्रदूषित हवा से बचने के लिए पहाड़ो का रुख कर रहे है, और यहां की स्वच्छ हवा का आनद ले रहे है।
नैनीताल हमेशा से ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। नैनीताल और आस पास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ से यहाँ के कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे है। दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा से बचने के लिए पर्यटक नैनीताल और आस पास के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे है।
पर्यटक पहाड़ो की स्वच्छ हवा का आंनद लेने के साथ ही नैनीताल पहुँचकर नौकायन का लुफ्त उठाते देखे जा रहे है। नैनीताल पहुचे पर्यटकों का कहना है। दिल्ली हरियाणा में पॉल्यूशन के चलते खुली हवा में सांस लेना दूभर हो रहा है। जिससे बचने के लिए वे अपने परिजनों के साथ नैनीताल पहुचे है। ताकि शकुन के कुछ पल बीता सके। पर्यटकों के यहां पहुँचने से स्थानीय व्यापारियों के चहरे भी खिल उठे है।
कल्पना, पर्यटक
प्रमोद, पर्यटक
ममता, पर्यटक
मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post