
उत्तराखंड के बरेहनी वन विभाग की टीम को अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवाड़ी और उप प्रभागीय वनाधिकारी मनिंदर कौर के निर्देशों पर, 9 नवंबर की रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने एक ट्रक को जब्त किया है।
दोराहा क्षेत्र के कनौरा के पास जब ट्रक संख्या UK 04 CA 5248 की तलाशी ली गई, तो उसमें अवैध रूप से ले जाया जा रहा लगभग 100 कुंतल खैर का प्रकाष्ठ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
वन क्षेत्राधिकारी मुकुल सुनाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल वन विभाग की विशेष टीम अवैध पातन स्थल का पता लगाने और तस्करों की पहचान कर उन पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए वन क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चला रही है।
मुकुल सुनाल (वन क्षेत्र अधिकारी बरेहनी रेंज)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post